कश्मीर में ईद के मौके पर कर्फ्यू से राहत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घाटी में शुक्रवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।" अधिकारी ने बताया, "घाटी में गुरुवार से कहीं कोई रोक नहीं लगाई गई है और ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों को खरीददारी करने की अनुमति दी गई है।"
बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार को ही खरीददारी कर ली थी। दुकानें, बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे और सड़कों पर सार्वजनिक वाहन भी सामान्य तौर पर देखे गए। लेकिन इस साल घाटी में जारी हिंसा के दौर के कारण मटन, मुर्गी, बेकरी और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीददारी करते हुए बहुत कम लोगों को देखा गया।
46 साल के एक बैंक अधिकारी नजीर अहमद ने कहा, "घाटी में मौजूदा अनिश्चितापूर्ण हालात में इस अवसर पर शांति के लिए प्रार्थना करना चाहिए। इस बार ईद के मौके पर हमने अपने और परिजनों के लिए कोई नया कपड़ा नहीं खरीदा है और आपको विश्वास नहीं होगा कि इसे लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। सभी जानते हैं कि इस समय घाटी अशांति के दौर से गुजरी रही है।"
जानकरी के अनुसार घाटी के अन्य शहरों में भी लोगों में ईद को लेकर कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया, "आवश्यक वस्तुओं की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं ताकि व्यापारी लोगों से मनमाने तरीके से दाम न वसूल सके और लोग बिना किसी कमी के ईद मना सके।"












Click it and Unblock the Notifications