सबसे महंगी किताब होगी नीलाम

सबसे महंगी किताब होगी नीलाम

विश्व की सबसे महंगी किताब जॉन जेम्स ऑडुबॉन की 'बर्ड्स ऑफ़ अमेरिका' को नीलामी के लिए रखा जा रहा है.

नीलामी के ज़रिए 'बर्ड्स ऑफ़ अमेरिका' के लिए 62 लाख डॉलर से लेकर 92 लाख डॉलर मिलने की उम्मीद की जा रही है.

इसके अलावा विलियम शेक्सपियर के पहले नाटक का एक संकलन भी नीलाम किया जाएगा. 1623 में लिखी गई शेक्सपियर की पहली किताब पर 15 लाख पाउंड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

दोनों किताबों को सथबीस में नीलामी के लिए रखा जाएगा.

'बर्ड्स ऑफ़ अमेरिका' 19 वीं सदी की किताब है और इसकी सिर्फ़ 119 प्रतियां ही बची हैं. इसकी 108 प्रतियां संग्रहालयों और पुस्तकालयों के पास हैं.

एक दशक पहले वन्य-जीव से जुड़ी इस किताब का एक अलग संस्करण 88 लाख डॉलर की रिकॉर्ड क़ीमत पर बेचा गया था.

'बर्ड्स ऑफ़ अमेरिका' की जिस प्रति को दिसंबर के महीने में बेचा जा रहा है वो स्वर्गीय लॉर्ड हेसकेथ के संग्रह से आती है.

इस किताब में पक्षियों की लगभग 500 नस्लों के संपूर्ण क़द वाले 1000 चित्र हैं.

वन्य-जीव चित्रकार जॉन जेम्स ऑडुबॉन को अपना शोध पूरा करने में 12 साल लग गए थे.

उन्होंने अपना काम पूरा करने के लिए पूरा अमरीका घूमा. वो पक्षियों का शिकार करते थे और फिर उन्हें तारों पर लटकाकर उनका चित्र उतारते थे.

फिर उन्होंने ब्रिटेन जाकर किताब को प्रकाशित किया और उसकी प्रतियाँ अमीर लोगों को बेचने की कोशिश की.

माना जाता है कि इसकी कुल 750 प्रतियाँ छपी होंगी और उसमें से अब सिर्फ़ 219 ही रह गई हैं.

शेक्सपियर की किताब की जिस प्रति को नीलामी के लिए रखा गया है वो वर्ष 1623 में लिखी गई थी. इस प्रति का मूल्यांकन 15 लाख डॉलर किया गया है और इस किताब के सिर्फ़ तीन पन्ने ग़ायब हैं.

ये निजी संग्रह में मौजूद उन तीन किताबों में से एक है जो लिखित रूप से संपूर्ण हैं.

इस किताब के अलावा एलिज़ाबेथ प्रथम के लिखे 'मेरी क्वीन ऑफ़ स्कॉट्स' से संबंधित पत्रों को भी नीलामी के लिए रखा जाएगा.

डेविड गोल्डथोर्पे लंदन में सथबीस की पुस्तक और पांडुलिपि विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं और उसका कहना है, "इन सभी नीलामियों का एक साथ होना,निश्चित रूप से असाधारण है.

''मैंने पंद्रह साल के अपने कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं देखा है और जो लोग मुझसे पहले से हैं उन्हें याद नहीं आता कि कभी उन्होंने ऐसा होते हुए देखा या नहीं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+