वीजा शुल्क में वृद्धि पर अमेरिका से होगी बात

बेंगलुरू, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि वाशिंगटन में 21 सितंबर को प्रस्तावित संयुक्त व्यापार नीति फोरम में अमेरिकी प्रशासन के साथ वीजा शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर बात की जाएगी।

शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "एच1-बी और एल1 वीजा शुल्क में वृद्धि, 21 सितंबर को प्रस्तावित व्यापार नीति फोरम में एजेंडे के शीर्ष पर होगा। हमने इस तरह के कदम के बारे में अपनी आपत्ति पहले ही जता दी है।"

शर्मा ने कहा कि भारत ने आईटी परियोजनाओं की आउटसोर्सिग पर ओहियो स्टेट प्रतिबंध तथा ऑफशोरिंग के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के रुख पर भी चर्चा करने का निर्णय लिया गया है।

शर्मा ने यहां आयोजित एक बैठक के इतर मौके पर कहा, "यद्यपि आउटसोर्सिग पर ओहियो प्रतिबंध एक राज्य का मुद्दा है और ऑफशोरिंग पर ओबामा का विचार स्वतंत्र मुद्दा है, फिर भी हम इस पर फोरम में चर्चा करने जा रहे हैं क्योंकि आउटसोर्सिग की एक प्रमुख भूमिका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+