सोनिया और मनमोहन में मतभेद नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण और विकास में संतुलन होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जो कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने भी वही कहा।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह संपादकों के साथ बातचीत में पर्यावरण को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि विकासात्मक जरूरतों के साथ इसका संतुलन बनाए रखा जाना चाहिए।
सिंह ने कहा था, "पर्यावरण संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। हमारे उद्योग जगत को यह स्वीकार करना चाहिए। गरीबी को स्थिर रखते हुए हम पर्यावरण संबंधी समस्याओं को हल नहीं कर सकते।"
वहीं नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) के दूसरे चरण के तहत दादरी की विद्युत परियोजना राष्ट्र को समर्पित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था कि किसानों, फैक्ट्रियों और आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा बिजली की जरूरत है, लेकिन पर्यावरण संबंधी चिंताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए, ताकि विकास के साथ जीने लायक वातावरण सुनिश्चत हो सके।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी का उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद के बाबत मनमोहन सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अहमद ने सिर्फ इतना कहा, "सभी कांग्रेस सरकारों ने अपने समय में बेहतर काम किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications