कश्मीर के ईद पैकेज पर चर्चा शनिवार को संभव
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सात रेसकोर्स मार्ग स्थित सरकारी आवास में संपन्न हुई बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "जी हां, हमने कश्मीर के हालात पर चर्चा की। कल सीसीएस की बैठक हो सकती है।"
मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी कांग्रेस महासचिव पृथ्वीराज चव्हाण और सोनिया गांधी की राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में राज्य के प्रमुख नेता, प्रदेश इकाई के प्रमुख सैफुद्दीन सोज, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद तथा पूर्व मंत्री कर्ण सिंह ने भी हिस्सा लिया।
कश्मीर में 11 जून से शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस कोर समिति की यह दूसरी बैठक हुई है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सीसीएस की बैठक में एक शांति पैकेज के लिए पार्टी की कोर समिति के सुझावों पर विचार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications