हरिद्वार में मना अनोखा रक्षा बंधन

देहरादून, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। समूचे राष्ट्र में रक्षा बंधन जहां 24 अगस्त को मना, वहीं हरिद्वार के सामवेदी तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को अनूठा रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया। इस अनोखी परंपरा का निर्वाह करते हुए बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधीं।

कनखल स्थित राजघाट पर सामवेदियों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई थी। अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप सामवेदियों ने एक जगह एकत्र होकर अनुष्ठान की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम पंचगव्य प्रासन किया। इसके बाद उन्होंने गंगा में स्नान किया। नजदीक के प्राचीन शिवमंदिर में पहुंचकर वहां जनेऊ पूजा की और उसे धारण किया।

जनेऊ पूजा के बाद एक-दूसरे को राखी बांधने का कार्यक्रम शुरू हो गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी तो सामवेदियों ने यजमानों के घर जाकर रक्षा सूत्र बांधा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+