मर्चेट नेवी से संबंधित युवक का शव मिला
पुलिस के अनुसार ललितपुर के जजौरा रलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर रेल की पटरी के निकट शुक्रवार को गुरुबचन सिंह (35) का क्षत-विक्षत शव पाया गया।
पुलिस अभी मौत की वजह का पता नहीं लगा पाई है, वहीं परिजनों का कहना है कि लूटपाट कर सिंह को चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंक दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मूल रूप से राजस्थान के टोंक निवासी सिंह भोपाल में नौकरी कर रही अपनी पत्नी से मिलने के बाद गुरुवार को दिल्ली में रहे अपने बेटे से मिलने के लिए निकले थे।
जजौरा थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि परिजनों का कहना है कि सिंह के पास सोने की अंगूठियां, नकदी और लैपटॉप था, जिसे लूटकर उनकी हत्या कर दी गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications