अफवाह पर स्कूल बंद, 2 प्रधानाध्यापक निलंबित
मऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में राज्य सरकार के मंत्री राम अचल राजभर की मौत की अफवाह पर शिक्षण कार्य स्थगित कर स्कूल बंद करने के आरोप में दो सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया।
जिले के बुनियादी शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि नेनुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों को मंत्री की मौत की अफवाह पर स्कूल बंद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि अफवाह के आधार पर दोनों प्रधानाध्यापकों ने गुरुवार की सुबह दो मिनट का मौन रखने के बाद स्कूल को बंद कर दिया था। जब जिला प्रशासन को जानकारी मिली तो जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए। दोनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने के अलावा स्कूलों के तीन शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट भेजी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications