सुमगढ़ हादसे के शिकार छात्रों को सहायता भिजवाई
राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा जो कि भारतीय रेड क्रास सोसाइटी की राज्य शाखा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले महीने 18 अगस्त को दैवीय आपदा से बुरी तरह से प्रभावित सुमगढ़ गांव के शिशु मंदिर के छात्रों के सहायतार्थ राहत सामग्री भेजी है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल/अध्यक्ष के विशेष निर्देश पर रेड क्रास सोसाइटी द्वारा प्रेषित यह राहत सामग्री जिलाधिकारी जो कि रेडक्रास के जनपद स्तरीय अध्यक्ष होते हैं की देखरेख में वितरित की जाएगी। राहत सामग्री में 200 ऊनी कंबल, 10 टैन्ट तथा बच्चों के लिए 500 नए वस्त्र भेजे गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने की 18 तारीख को घटित इस हृदय विदारक घटना में 18 स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications