किसी देश ने डेंगू को लेकर चिंता नहीं जताई : भनोत
भनोत ने कहा कि सरकार डेंगू को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मानसून के कारण कई स्थानों पर पानी लग गया है और इसी कारण यह बीमारी फैल रही है।
भनोत ने कहा, "डेंगू के डर को लेकर हमें किसी भी राष्ट्रमंडल देश का पत्र नहीं मिला है। हम दिल्ली सरकार, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम और अन्य इकाइयों के साथ संपर्क में हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।"
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने हालांकि अपने नागरिकों से भारत और खासकर दिल्ली दौरे के दौरान डेंगू को लेकर सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। इंग्लैंड इन खेलों के लिए 525 और आस्ट्रेलिया ने 550 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल भारत भेजेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications