तीर्थ स्थलों के लिए 16 विशेष रेलगाड़ियां
रेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 'भारत तीर्थ' नाम से चलने वाली इन रेलगाड़ियों के माध्यम से तीर्थस्थलों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा देश की विविधता में एकता की संस्कृति को बल मिलेगा।
विज्ञप्ति में कहा गया कि रेल मंत्री ममता बनर्जी ने अपने विभागीय बजट में वादा किया था कि तीर्थस्थलों को जोड़ने के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। उसी वादा को निभाने के लिए ये रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।
बनर्जी ने 2010 का बजट पेश करने के दौरान दिए अपने भाषण में वादा किया था कि हिमालय से कन्याकुमारी, द्वारका से विंध्य पर्वत, अजमेर शरीफ से गंगासागर और मदुरई से पटना साहिब तक देश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए 'भारत तीर्थ' नाम से रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक ये रेलगाड़ियां देश के विभिन्न हिस्सों के यात्रियों के लिए आरामदायक, खर्च वहन करने योग्य तथा यादगार अनुभव देने वाली होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications