भारत-रूस संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने पर सहमत
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस संयुक्त उद्यम में हिंदुस्तान एरोनाटक्सि लिमिटेड और रूसी भागीदार यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन तथा रोसोबोरोन एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी रहेगी। इसका मुख्यालय बेंगलुरू में स्थापित किया जाएगा।
विमान एमटीए की भारवहन क्षमता 15-20 टन तक की होगी। यह विमान भारतीय एवं रूसी वायुसेना की जरूरतों को पूरा करेगा।
विमान की अधिकतम भारवहन क्षमता 65 टन और पेलोड क्षमता 15-20 टन, क्रूज गति 800 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा रेंज 2500-2700 किलोमीटर होगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक कुल लागत लगभग 2900 करोड़ रुपये होगी, जिसमें 205 विमानों के निर्माण की योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत और रूसी कंपनियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications