पंजाब के किसान ब्राजील में खेती को तैयार : सुखबीर (लीड-1)

पंजाब के एक अधिकारी ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को उद्धृत करते हुए कहा कि पंजाब के किसानों ने साबित कर दिखाया है कि वे काफी प्रगतिशील हैं।

उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाले केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर इन दिनों ब्राजील के दौरे पर हैं।

बादल ने कहा कि पंजाब भौगोलिक क्षेत्रफल की तुलना में हालांकि भारत के बड़े राज्यों से छोटा है, फिर भी अनाजों के उत्पादन में सबसे आगे है।

सुखबीर ने ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में ब्राजील में कृषि की संभावनाओं पर की गई चर्चा के दौरान अपनी बात रखी।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां शुक्रवार को बताया कि इससे पहले ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के किसानों को आमंत्रित किया था, ताकि ब्राजील की बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि में बदला जा सके।

सुखबीर ने कहा कि यदि अनुकूल और बेहतर कार्य करने लायक पर्यावरण मिले तो पंजाब के किसान ब्राजील आने को तैयार हैं, बशर्ते ब्राजीलियाई नागरिकों द्वारा उन्हें लंबी अवधि की लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने खद्यान्न के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। वे आस्ट्रेलिया, कनाडा एवं अमेरिका के अलावा अन्य देशों में खुद को कामयाब साबित कर चुके हैं।

प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के दौरान 'विजन ब्राजील' के कार्यकारी अधिकारी गुस्तावो अहरेंड्स ने कहा कि ब्राजील को प्रकृति ने काफी कृषि योग्य भूमि, पर्याप्त वर्षा, सिंचाई के साधन और स्थिर तापमान तथा अनुकूल मौसम दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+