ब्रिटेन में 40 हजार पुलिसकर्मी गंवा सकते हैं नौकरी
बीबीसी के अनुसार पुलिस फेडरेशन का कहना है कि खर्च का भार बढ़ने की वजह से कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा सकती है।
फेडरेशन ने जारी एक बयान में बताया है कि ऐसा करने पर हालांकि अपराध का ग्राफ बढ़ेगा।
पुलिस और आपराधिक न्याय मंत्री निक हर्बर्ट ने हालांकि कहा है कि फेडरेशन इस बारे में अभी अनुमान लगा रहा है।
उन्होंने कहा, "हमें सावधान होकर काम करना चाहिए न कि अनुमान लगाना चाहिए। इसके चलते आम जनता में गैर जरूरी डर घर कर जाता है।"
हर्बर्ट ने कहा, "पुलिस बल पर अभी भी भारी खर्च किए जा रहे हैं।"
इस बीच हैम्पशायर पुलिस ने कहा है कि उसके ऊपर 1,400 पुलिकर्मियों की यानी 20 फीसदी नौकरी खत्म करने का दवाब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications