पाकिस्तान को 8 करोड़ यूरो की मदद देगा इटली
इटली दौरे पर गए पाकिस्तानी विदेश मंत्री अब्दुल हाफिज शेख के साथ बैठक के बाद फ्रैतिनी ने पत्रकारों से कहा कि इस राशि में से दो करोड़ यूरो कर्ज में राहत, एक करोड़ यूरो प्रत्यक्ष आपात राहत और 5 करोड़ यूरो की राशि ऋण के रूप में दी जाएगी।
पाकिस्तान देश में बाढ़ राहत कार्य के लिए संसाधन जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अलावा वह तालिबान और अलकायदा से संघर्ष भी कर रहा है।
फ्रैतिनी ने कहा, "इस समय पाकिस्तान की मदद करना जरूरी है। पाकिस्तान की मदद न करना हमारे लिए ज्यादा महंगा साबित होगा।"
शेख ने कहा कि आर्थिक संकट के खतरे से बचने के लिए पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय सहायता की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "हम अपने संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं लेकिन बाढ़ के कारण हजारों लोग मारे गए हैं और फसल और आधारभूत संरचनाएं नष्ट होने से आर्थिक विकास की संभावनाएं सीमित हो गई हैं।
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1,800 लोग मारे गए हैं और करीब 2.1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications