एलोप बनेंगे नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
हेलसिंकी, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। फिनलैंड की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने शुक्रवार को कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के स्टीफन एलोप कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। एलोप 21 सितंबर को मौजूदा सीईओ ओली-पेक्का कालास्वो का स्थान लेंगे।
कनाडा के मूल निवासी एलोप फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के व्यापार विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले वह जुनिपर नेटवर्क, एडोब सिस्टम्स और मैक्रोमीडिया इंक में काम कर चुके हैं।
नोकिया के निदेशक मंडल के अध्यक्ष जोरमा ओलिला ने कहा, "कंपनी को नया रूप देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। उपयोगी कौशल से युक्त नेतृत्व करने में सक्षम कर्मचारियों को लाने से कंपनी को मजबूती मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications