पंजाब के किसान ब्राजील जाने को तैयार : सुखबीर
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाले केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर इन दिनों ब्राजील का दौरा कर रहे बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों ने यह साबित कर दिखाया है कि वे काफी प्रगतिशील हैं, बावजूद इसके कि पंजाब भौगोलिक क्षेत्रफल की तुलना में भारत के बड़े राज्यों से छोटा है, फिर भी अनाजों के उत्पादन में सबसे आगे है।
बादल ने कहा कि ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में प्रतिनिधिमंडल द्वारा ब्राजील में कृषि की संभावनाओं पर की गई चर्चा के दौरान यह तय हुआ कि पंजाब के किसानों को यहां बुलाया जाए।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां शुक्रवार को बताया कि इससे पहले ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के किसानों को आमंत्रित किया था, ताकि ब्राजील की बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि में बदला जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications