उपराष्ट्रपति ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस त्योहार को मनाते समय हमें मंगलकारी कार्य करने चाहिए तथा परोपकार जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
अपने संदेश में उन्होंने कहा, "मैं गणेश चतुर्थी के मंगलमय अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जो शिक्षा, ज्ञान और बुद्धि के देवता हैं तथा बुराइयों को नष्ट करने वाले विघ्न विनाशक हैं। मैं कामना करता हूं कि यह पर्व हमारे समाज में शांति, समृद्धि और आनंद लाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications