राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद (लीड-1)

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने अपने संदेश में कहा, "पवित्र रमजान महीने की समाप्ति पर ईद आनंद और खुशहाली लाती है। मैं कामना करती हूं कि यह त्योहार एकता, दया और सहनशीलता के प्रति हमारे विश्वास को मजबूत करे और हमारे मन में सबके प्रति भाईचारा और सद्भावना कायम करे।"

अपने संदेश में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, "मैं देशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि यह पवित्र अवसर हम सबके जीवन में स्नेहभाव, समृद्धि और खुशियां लाए।"

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा, "रमजान के पवित्र महीने के अंत में ईद मनाई जाती है जो त्याग, दयाशीलता और जरूरतमंदों की मदद से जुड़ी है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएगी।"

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने ईद के मौके पर शुक्रवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अनोखा त्योहार है जो हमारे मन में उपकार की भावना को सशक्त बनाता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, "यह महज एक पावन अवसर नहीं है, बल्कि ऐसा सही समय है जब हम संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर वंचितों के बारे में सोचते हैं। मैं इस मौके पर भारत और दुनियाभर के मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दे रही हूं।"

उल्लेखनीय है कि देश में ईद शनिवार को मनाई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+