भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं ओबामा : रोमर
रोमर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इस गरमी में जब मैं अमेरिका गया था तो इस दौरे को लेकर व्हाइटहाउस में, हमारे देश के नेताओं में गजब का उत्साह था। न केवल राष्ट्रपति बल्कि हमारे देश के लोग भी इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।"
रोमर ने कहा कि ओबामा का नवंबर के प्रारंभ में प्रस्तावित भारत दौरा असाधारण होगा।
रोमर ने कहा, "राष्ट्रपति इसे दोनों देशों के बीच 21वीं सदी की अपरिहार्य साझेदारी बताते हैं.. वैश्विक साझेदारी।"
रोमर ने शुक्रवार को गृह मंत्री पी.चिदंबरम के साथ सुरक्षा और आतंक निरोधी सहयोग पर चर्चा की। ये दोनों ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर नवंबर में मनमोहन सिंह और ओबामा के बीच दिल्ली में प्रस्तावित बातचीत के दौरान चर्चा होने की संभावना है।
रोमर ने कहा, "हमने इस बारे में चर्चा की कि भारत और अमेरिका आतंकवाद से मुकाबले के मुद्दे पर तकनीकी स्तर पर और रणनीतिक स्तर पर किस तरह मिल कर काम कर रहे हैं। हमने इस सहयोग को भविष्य में बढ़ाने के अवसरों के बारे में चर्चा की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications