दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "लड़का चाचा नेहरु अस्पताल में भर्ती था। स्वाइन फ्लू की वजह से मरने वाला 56 साल एक अन्य व्यक्ति दिल्ली के बाहर का था और उसका श्रीगंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था।"
राजधानी में एक जनवरी के बाद स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 44 हो चुकी है। इनमें 16 दिल्ली के रहने वाले थे, जबकि 28 शहर के बाहर से थे।
इस बीच दिल्ल्ी में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 28 नए मामले सामने आए। भट्टाचार्य के अनुसार राजधानी में एच1एन1वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,281 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications