झारखण्ड पर गडकरी, आडवाणी में कोई मतभेद नहीं : भाजपा

भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए अर्जुन मुंडा के नाम की घोषणा करने से पहले गडकरी ने आडवाणी से सलाह ली थी। जबकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस मुद्दे पर आडवाणी और गडकरी में मतभेद है।

भाजपा की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब इस तरह की खबरें आई हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में मुंडा के चयन तथा झारखण्ड में सरकार बनाने के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का समर्थन लेने के बारे में अंधेरे में रखे जाने को लेकर आडवाणी खिन्न हैं।

पार्टी प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आडवाणी और गडकरी के बीच तनाव की बात को खारिज करते हुए आईएएनएस को बताया, "यह सब मीडिया की करतूत है।"

कोविंद ने कहा कि गडकरी ने आडवाणी और पार्टी की संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्यों से झारखण्ड के घटनाक्रम पर और मुंडा की नियुक्ति पर रूस से फोन पर चर्चा की थी।

कोविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए मुंडा का नाम ही सामने आया और उनके चयन पर आम सहमति है।

कोविंद ने कहा, "इस बारे में संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं हुई, क्योंकि अध्यक्ष देश के बाहर हैं।"

गडकरी, वाटर फ्रीडम रिवोल्यूशन (डब्ल्यूएफआर) के निमंत्रण पर छह सितंबर को रूस रवाना हुए थे। वह शुक्रवार को वापस लौटने वाले हैं।

कोविंद के अनुसार जब भाजपा ने मई में शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लिया था, उस समय मुख्यमंत्री पद के लिए जरूर कई नाम उभरे थे।

कोविंद ने कहा, "लेकिन इस बार कुछ राजनीतिक मजबूरी के कारण सभी अर्जुन मुंडा के नाम पर सहमत हैं। हमें विश्वास है कि मुंडा राज्य को अच्छा शासन और स्थायित्व मुहैया कराएंगे।"

बहरहाल, कोविंद भले ही आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हों, लेकिन पार्टी में हर कोई इस घटना से खुश नहीं है।

पार्टी के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की इच्छा के साथ कहा, "न केवल आडवाणीजी, बल्कि अन्य कई नेता भी झारखण्ड के घटनाक्रम से नाखुश हैं। इस मुद्दे पर पार्टी में स्पष्ट मतभेद है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+