ब्रिटिश बच्चों को गणित पढ़ाएंगे भारतीय
समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक बच्चों के लिए ट्यूशन का इंतजाम करने वाली एक एजेंसी पंजाब के गणित में स्नातक 100 लोगों को ब्रिटिश स्कूल के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षित कर रही है ताकि वे हर उम्र के बच्चों को पढ़ा सकें।
लंदन के 'ब्राइटस्पार्क एजुकेशन' ट्यूशन संस्थान का कहना है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक सप्ताह के सातों दिन और दिन के चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्हें एक घंटे के सात पाउंड के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। पंजाब में न्यूनतम मजदूरी 2.52 पाउंड है।
एजेंसी का कहना है कि अभिभावक ब्रिटेन के ही शिक्षकों से अपने बच्चों को पढ़वाने की अपेक्षा भारतीय लोगों से उनके ट्यूशन लगाकर अपने पैसे की बचत कर सकेंगे। इसमें प्रत्येक पाठ के लिए केवल 12 पाउंड खर्च करने होंगे जो कि ब्रिटेन के ही शिक्षकों के पास ट्यूशन लगाने पर होने वाले खर्च के आधे से भी कम है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में गणित शिक्षकों की भारी कमी है। वर्ष 2009 में यहां गणित विषय से स्नातक करने वाले छात्रों की संख्या 5,980 थी। जबकि भारत में प्रतिवर्ष विज्ञान और गणित विषय से स्नातक करने वाले छात्रों की संख्या 690,000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications