गोगोई सोमवार से शुरू करेंगे कामकाज
पिछले महीने 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' में हृदय संबंधी बीमारी को लेकर उनकी तीन सर्जरी की गई थी।
गुवाहाटी पहुंचने पर गोगोई ने पत्रकारों से कहा, "मैं समर्थन और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं। मैं अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और सोमवार से कार्यालय का सामान्य कामकाज शुरू करुं गा।"
गोगोई के स्वागत में गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और जुटे हुए थे।
गोगाई को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिली थी और बीते सोमवार को वह दिल्ली पहुंचे थे।
गौरतलब है कि 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' में चार अगस्त को गोगोई के हृदय की सर्जरी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications