हरतालिका तीज पर महिलाओं में सजने-संवरने की होड़

भोपाल। मध्य प्रदेश में हरतालिका तीज को लेकर विवाहित महिलाओं और बालिकाओं में काफी उत्साह है। इस मौके पर उनमें सजने-संवरने की होड़-सी मची है। यही कारण है कि बाजारों से लेकर ब्यूटी पार्लर तक में काफी भीड़ देखी जा रही है।

हरतालिका तीज पर्व शनिवार को है। इस पर्व पर विवाहिताएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं बालिकाएं अच्छे वर की कामना के साथ इस पूजन में हिस्सा लेती हैं। मान्यता है कि पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए यह व्रत रखा था।

इस पर्व पर महिलाएं विशेष श्रंगार कर पूजा में हिस्सा लेती हैं। इसी वजह से बाजारों में साड़ी से लेकर चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य सामग्री की खरीददारी के लिए महिलाएं और बालिकाएं उमड़ रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में तो शुक्रवार से ही महिलाएं सजने-संवरने के लिए पहुंचने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+