कुरान की प्रति जलाने की योजना का विरोध, 1 की मौत
अमेरिका में 11 सितम्बर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी पर फ्लोरिडा के एक पादरी की कुरान की प्रति जलाने की विवादास्पद योजना के खिलाफ दुनियाभर में हुए विरोधों के बाद उत्तरी अफगानिस्तान के बदकशां प्रांत में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रक्षा सचिव रॉबर्ट गेट्स ने पादरी रेव टैरी जोन्स से कुरान की प्रति जलाने की योजना वापस लेने को कहा है।
गुरुवार को अपनी इस योजना को स्थगित कर चुके जोन्स न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो के नजदीक (जहां पहले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर था) प्रस्तावित एक इस्लामी केंद्र की स्थापना को लेकर कोई समझौता न होने के बाद अब अपने इस फैसले पर दोबारा सोच रहे हैं।
जोन्स ने एक स्थानीय मुस्लिम नेता से न्यूयार्क के अलावा कहीं दूसरी जगह इस्लामी केंद्र स्थापित किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद कुरान की प्रति जलाने की अपनी योजना रद्द कर दी थी। बाद में न्यूयार्क में केंद्र के योजनाकर्ताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications