मुंबई में गणेश उत्सव की सभी तैयारियां पूरी

पर्व की शुरुआत गणेश चतुर्थी (शनिवार) से होगी और इसका समापन 22 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी से होगा। इस दिन गणेश भगवान की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

इस साल बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी), मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए), अन्य सहयोगी एजेंसियां और गैर सरकारी संगठन गणेश उत्सव का भव्य और बड़े पैमाने पर आयोजन कर रहे हैं।

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बीएमसी ने सफाई, सुरक्षा, सड़क यातायात, विसर्जन की सुविधा और पहरेदारी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अगले तीन दिन दिनों के लिए रास्ते के बदलाव की कोई योजना नहीं है। एक यातायात अधिकारी ने बताया, "हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे।"

गौरतलब है कि यहां गणेश चतुर्थी अधिकतर परिवारों में मनाया जाता है। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के दौरान आजादी की लड़ाई को लेकर लोगों को संगठित करने के लिए स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक ने बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव के आयोजन को बढ़ावा दिया। तिलक गणेश भगवान की बड़ी मूर्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते थे।

यह उत्सव इस तरह शुरू क्या हुआ बाद में गणेश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा।

अधिकारी ने बताया, "उत्सव के दौरान और विसर्जन के दिन लोगों के बीच एक सूचना पुस्तिका वितरित की जाएगी।"

अधिकारी ने कहा, "हमने अतिरिक्त रूप से भी 3,000 पुलिसकर्मियों का भी इंतजाम किया है। इनमें राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के भी जवान तैनात होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+