दिसंबर तक 5-6 प्रतिशत पर आ जाएगी महंगाई दर: मोंटेक
अहलूवालिया ने कहा, "महंगाई दर का मौजूदा स्तर स्वीकार्य नहीं है। मुझे उम्मीद है कि साल के अंत तक महंगाई दर घटकर स्वीकार्य स्तर तक आ जाएगी।"
स्वीकार्य स्तर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "योजना आयोग का मानना है कि पांच से छह प्रतिशत का स्तर स्वीकार्य होगा।"
उन्होंने कहा कि अच्छे मानसून के चलते साल के अंत तक खाद्य महंगाई दर में खासी कमी आएगी।
देश में खाद्य महंगाई दर 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 11.47 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 10.86 प्रतिशत थी। इस साल खाद्य पदार्थो की महंगाई दर ज्यादातर समय दोहरे अंकों में रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications