बिहार में सपा का जनाधार नहीं : राजद
राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में सपा का कोई जनाधार नहीं है। इस कारण उसके चुनाव लड़ने से राजद और लोजपा गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दर्जा खो देने के बाद अपना मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सपा यहां चुनाव लड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष तुलसी सिंह ने राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी तथा 55 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा, राजद और लोजपा ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। बिहार में सपा ने एक भी सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications