हरियाणा में 8,500 बोतल शराब जब्त
जब्त शराब की कीमत 550,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा पंचकुला-यमुनानगर राजमार्ग पर एक ट्रक से बियर की 191 बोतल भी जब्त की गई हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने जाल बिछाकर ट्रक को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान 550,000 रुपये से अधिक मूल्य की तस्करी की शराब मिली।"
उन्होंने कहा, "हमने ट्रक चालक संजय कुमार और उसके सहयोगी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। वह चण्डीगढ़ के एक व्यापारी से शराब लेकर आ रहे थे। इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाना था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications