थाने में दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
इधर, इस मामले में आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पासवान को हिरासत में ले लिया गया है। मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बोचहां थाना के आदिग्नोपालपुर की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन पूर्व वह दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची थी। जीरो माइल क्षेत्र में वह अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी कि रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। पीड़िता का आरोप है कि थाने में रात को दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इधर, गुरूवार की रात इस मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने पीड़िता का बयान दर्ज करने का आदेश दिया।
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अहियारपुर थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मियों पर पत्थराव किया। पुलिस के अनुसार, लोगों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव है परंतु पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications