विवादास्पद योजना पर 'पुनर्विचार' कर रहा है अमेरिकी पादरी (लीड-3)

वाशिंगटन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 9/11 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर कुरान की प्रति जलाने की विवादास्पद योजना रद्द करने की घोषणा करने वाले फ्लोरिडा के पादरी ने न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो के समीप प्रस्तावित इस्लामी केंद्र हटाने पर समझौता नहीं होने की बात पता चलने पर अब कहा है कि वह अपने फैसले पर 'पुनर्विचार' कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स के गुरुवार को पादरी टैरी जोंस से कुरान नहीं जलाने के आग्रह के बाद गुरुवार देर रात यह नया मोड़ आया।

गुरुवार दोपहर फ्लोरिडा के गेंसविले के डव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर के पादरी टैरी जोन्स ने एक स्थानीय मुस्लिम नेता से न्यूयार्क के प्रस्तावित इस्लामी केंद्र के स्थान में बदलाव का आश्वासन मिलने का दावा करते हुए कुरान जलाने की अपनी योजना रद्द कर दी थी।

जोन्स ने कहा कि वह शनिवार को न्यूयार्क जाकर प्रस्तावित मस्जिद से संबंधित धार्मिक नेता इमाम फैजल अब्दुल राउफ से मुलाकात कर नए स्थान के बारे में बातचीत करेंगे।

बाद में राउफ और फ्लोरिडा के मुस्लिम नेता मोहम्मद मसरी ने कहा कि मस्जिद की जगह बदलने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

चर्च से जुड़े एक अन्य पादरी वायेन सैप ने सीएनएन को बताया कि न्यूयार्क में इस बैठक की पुष्टि होने तक कुरान की प्रति जलाने की योजना स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चर्च कुरान की प्रति जलाने के बारे में निर्णायक फैसला लेने के लिए 24 घंटे तक बैठक की पुष्टि किए जाने का इंतजार करेगा।

मस्जिद के स्थान और बैठक को लेकर गुरुवार शाम तक चर्चा उठती रही। बाद में जोन्स ने कहा कि उन्हें स्थान बदलने के समझौते के बारे में बताया गया, जबकि मसरी का कहना है कि वह राउफ के साथ बैठक तय कर रहे थे।

जेम्स ने राउफ के साथ बैठकों के आधार पर दावा किया कि मस्जिद ग्राउंड जीरो पर न बनाने का फैसला होने की वजह से वह कुरान की प्रति जलाने की योजना रद्द कर कर रहे हैं। जेम्स का दावा है कि उन्होंने यह कदम मसरी के साथ कई बैठकों के बाद उठाया। बाद में मसरी ने ऐसे किसी भी समझौते से इंकार किया।

इससे पहले पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+