असम में बाढ़ से हजारों बेघर, 1 की मौत
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों द्रूपंग और सेस्सा का पानी कम से कम 40 गावों में प्रवेश कर गया है जिससे स्थानीय लोगों को रेल की पटरियों और ऊंचाई वाले इलाकों में शरण लेनी पड़ी है।
जिले के एक अधिकारी ने बताया, "दो तटबंधों में 20 से 30 मीटर तक दरार पड़ जाने से बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है। बचने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई।"
अधिकारी के मुताबिक तटबंधों की दरारे भरने के उपाय किए जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में लोगों को सतर्क कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं और जिले में प्रभावित लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications