दक्षिण अफ्रीका में कारोबार शुरू करेगी टीवीएस इंफोटेक
कंपनी के कार्यकारी निदेशक विनोद कृष्णन ने आईएएनएस से कहा, "दिसंबर के अंत तक हम तय करेंगे कि दक्षिण अफ्रीका में हम किसी स्थानीय कंपनी से संयुक्त उपक्रम के तहत कारोबार बढ़ाएं या अकेले ही इसे आगे बढ़ाएं।"
उन्होंने कहा कि विदेशों में संयुक्त उपक्रम के तहत काम करने से जोखिम कम हो जाता है। विभिन्न बाजारों में एक साथ काम करने से घरेलू बाजार में मांग घटने पर भी कंपनी के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा, "सऊदी अरब में भी कई मझौले आकार की इंजीनियरिंग, निर्माण और व्यापारिक कंपनियां काम कर रही हैं। हम मध्य पूर्व में तेज विकास की उम्मीद कर रहे हैं।"
भारतीय बाजार में टीवीएस समूह विनिर्माण (ऑटोमोबाइल्स, चीनी और इंजीनियरिंग), ट्रेडिंग और निर्माण क्षेत्र में काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications