केरल में ईद की धूम
राजधानी तिरूवनंतपुरम में बारिश के कारण नमाज में देरी हुई जबकि कोच्चि और कोझिकोड में कई स्थानों ऐन मौके पर स्थान बदलना पड़ा। राज्य के मुस्लिम बहुल जिलों में मलाप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में बड़े पैमाने पर ईद के आयोजन हुए। राज्य की 3.2 करोड़ की आबादी का 24 प्रतिशत हिस्सा मुसलमान हैं।
ईद के समारोहों में विशिष्ट हस्तियां भी शामिल हुईं। मलयालम के सुपरस्टार ममूटी कोच्चि की एक ईदगाह में सुबह की नमाज के लिए पहुंचे।
बौछारों ने दुबई और अबु धाबी से ईद मनाने के लिए आने वाले यात्रियों को भी मायूस किया । बारिश के कारण उनकी उड़ानें कोझिकोड की बजाए तिरूवनंतपुरम पहुंचीं।
केरल में शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों में यह पर्व शनिवार को मनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications