कैलीफोर्निया में विस्फोट के बाद आग, 1 की मौत (लीड-2)

वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनवाईटाइम्स डॉट कॉम' के अनुसार सैन फ्रांसिस्को से करीब आठ मील दक्षिण में स्थित सैन ब्रूनो नामक स्थान पर जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त और विनाशकारी था कि पहले-पहल अधिकारियों को लगा कि इलाके में कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। आग की लपटें 50 फुट ऊंची उठने लगीं और आसपास के इलाकों में धुएं की मोटी चादर पसर गई। विमान से ली गई तस्वीरों में बहुत सी कारों और मकानों को आग की लपटों में धू-धूकर जलते दिखाया गया है।

उस इलाके में सेवाएं देने वाली पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी ने कहा है कि उसकी एक गैस लाइन टूटी हुई है लेकिन विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। खबरों में बताया गया कि सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब दो मील पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे विस्फोट हुआ।

सैन फ्रांसिस्को के दमकल विभाग की प्रमुख जोना हेयेस-व्हाइट ने कहा कि आग से करीब 53 मकान नष्ट हो गए और 100 अन्य को भी नुकसान पहुंचा। कई लोगों को निकालकर स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल होने वाले लोगों की कुल संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट रात्रि के भोजन के समय हुआ और उस समय संभवत: बहुत से लोग भोजन कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने आग की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। दमकल विभाग के कर्मचारी जहां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे वहीं अधिकारियों ने आसपास के इलाके के लोगों को इलाका खाली करने को कहा। दमकल की 18 गाड़ियां और 50 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन स्थानीय समयानुसार शाम 10.25 बजे तक सिर्फ 50 प्रतिशत आग पर ही काबू पाया जा सका था।

कैलीफोर्निया आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता केली ह्यूस्टन ने सीएनएन से कहा कि तेज हवाओं की वजह से आग बुझाने के प्रयासों में बाधा पहुंच रही है। आशंका है कि आग कई और मकानों को चपेट में ले सकती है। उन्होंने कहा कि मकानों को आग से बचाने के लिए उन पर अग्निशमक रसायनों के छिड़काव के लिए विमान और हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं।

व्हाइट ने कहा कि अधिकारियों का अनुमान था कि एक विमान दुर्घटना से आग लगी है लेकिन संघीय उड्डयन प्रशासन ने इलाके में किसी विमान के होने की पुष्टि नहीं की है। इसकी बजाए अधिकारियों ने किसी उच्च दाब वाली गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने की आशंका जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+