भूमिगत गुप्त परमाणु संयंत्र बना रहा ईरान

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने शुक्रवार को कहा कि इससे पहले नतांज और क्व म के ईरानी परमाणु संयंत्रों का उद्घाटन करने वाले पीपुल्स मुजाहिदीन ने कहा कि वह पहले ही नए हथियार कार्यक्रम के बारे में अमेरिकी सरकार को सूचना दे चुका है।

इस परमाणु संयंत्र स्थल का कोड नाम 311 है। इसे तेहरान से 120 किलोमीटर दूर अबयेक में एक रेगिस्तानी पहाड़ी के नीचे 200 मीटर की गहराई में बनाया गया है।

वाशिंगटन में परमाणु स्थल के चित्र प्रदर्शित करने वाले संगठन के प्रवक्ता अलीरेजा जफरदेह ने कहा कि बाहरी दुनिया की नजरों से दूर गुप्त सुरंगों में यह निश्चित रूप से गोपनीय हथियार कार्यक्रम का हिस्सा है।

ईरान के भीतर व्यापक पहुंच वाले इस निर्वासित समूह ने कहा कि तेहरान ने वर्ष 2005 में इस संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू किया और सुरंगों के निर्माण पर 10 करोड़ डॉलर खर्च किए।

इस संगठन को प्रगतिशील लेकिन इस्लामी गणराज्य का कट्टर शत्रु माना जाता है और इसकी सैन्य शाखा मुजाहिदीन ए-खल्क अमेरिका में आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित है।

ब्रिटिश अखबार के अनुसार संगठन ने संयंत्र के निर्माण से जुड़ी प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और उपग्रह से हासिल तस्वीरों को अमेरिकी सरकार के पास भेजा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+