मलेशियाई अरबपति भारत में निवेश करेंगे
स्थानीय समाचार पत्र 'स्टार न्यूजपेपर' के मुताबिक टी. आनन्द कृष्णन उसाहा तेजस केएसके एनर्जी वेंचर्स लिमिटेड में यह निवेश करने की योजना बना रहे हैं। बाद में वह कंपनी में निवेश को बढ़ाएंगे।
केएसके एनर्जी में निवेश से कृष्णन दुनिया की तीसरी सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था मलेशिया में बिजली की कमी दूर करने में मदद करेंगे।
भारत विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए 500 अरब रुपये (11 अरब डॉलर) का कोष स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहा है।
कृष्णन मलेशिया में राबर्ट कुआक के बाद सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 8.1 अरब डॉलर की है।
कृष्णन की कंपनी मैक्सिस बीएचडी मलेशिया की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है। कृष्णन रियल एस्टेट, समुद्री परिवहन और तेल एवं गैस क्षेत्र में भी करोबार कर रहे हैं।
केएसके एनर्जी की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी के पास चार ताप विद्युत संयंत्र हैं जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 279 मेगावॉट है जबकि कंपनी के 4,183 मेगावॉट क्षमता के विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा कंपनी 5,400 मेगावॉट के तीन अन्य ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications