ग्वालियर में मलेरिया से 5 की मौत
जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित जिगसौली में पिछले 18 घंटों के दौरान पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार से हो रही मौतों की खबर मिलने पर गुरुवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अमला हरकत में आया। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने गांव का दौराकर हालात का जायजा लिया।
जिगसौली गांव में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के उपचार के लिए एक अस्थाई अस्पताल खोल दिया है, जहां बीमारों का परीक्षण व इलाज किया जा रहा है। लगभग 4000 की आबादी वाले गांव के 166 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं और रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट की मदद से 31 मरीजों के रक्त का परीक्षण किया गया, जिसमें पांच के फेल्सीपेरम मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications