कश्मीर विस्फोट में 2 जवान शहीद, 6 जख्मी
श्रीनगर स्थित सेना के 15वें बटालियन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. ब्रार ने आईएएनएस को बताया, "आज (गुरुवार) दोपहर बाद चलते वाहन में विस्फोट होने से दो सैनिक शहीद हो गए और अन्य छह घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि सैनिक वाहन से बारामूला कस्बा जा रहे थे। श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर पट्टन पहुंचने पर विस्फोट हुआ।
ब्रार ने कहा कि अपुष्ट सूचना के अनुसार विस्फोट दुर्घटनावश हुआ। वाहन में कुछ विस्फोटक पदार्थ ले जाए जा रहे थे।
उन्होंने बताया, "विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।"
यह पूछे जाने पर कि हो सकता है, बाहर से वाहन में विस्फोटक फेंका गया हो, उन्होंने कहा, "अभी रहस्य बना हुआ है, जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications