ब्रिटिश महिला को पसंद है बार-बार शादी रचाना
जब पैट हिगिन्स का दिल 24 वर्षीय मार्क सैंडरसन पर आया तो उन्होंने उनसे विवाह रचाने का फैसला कर लिया।
हिगिन्स उम्र में सैंडरसन की मां से सात साल बड़ी हैं। सैंडरसन के दोस्तों की मानें तो वह उन पर फिदा हैं। उनके एक मित्र का कहना है कि हिगिन्स उनकी पहली पूर्ण प्रेमिका हैं।
जब सैंडरसन का जन्म भी नहीं हुआ था तब तक हिगिन्स तीन विवाह कर चुकी थीं। उनका पहला विवाह 1974 में हुआ लेकिन यह रिश्ता मुश्किल से पांच दिन तक ही कायम रह सका। उनका एक विवाह पांच साल तक कायम रहा, इसके अलावा अन्य शादियां इससे भी कम समय में टूट गईं।
उन्हें हमेशा से अपने से कम उम्र के युवा पसंद आते हैं।
हिगिन्स ने पूर्व में एक बार समाचार पत्र 'द सन' से कहा था कि वह विवाह के प्रति सम्मोहित रहती हैं लेकिन उन्हें अपनी उम्र के पुरुष उबाऊ लगते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications