राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 46 नए मामले
प्रदेश में अप्रैल माह से लेकर 9 सितम्बर तक कुल 1890 नमूनों की जांच में कुल 555 नमूने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ़ ओ़ पी़ गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के 17, कोटा के 14, बूंदी के 5, अजमेर व बारां के 2-2, नागौर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर पाली व राजसमंद का 1-1 मामला शामिल हैं। इन सभी को निर्धारित दवाइयां दी जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications