नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक शहीद
झारखण्ड पुलिस प्रवक्ता आर. के. मलिक ने आईएएनएस को बताया, "दुमका जिले में जामा थाने के प्रभारी सदानंद सिंह की मारे गए। घायल पुलिसकर्मी को रांची लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने कहा, "यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी।"
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ में शामिल नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications