आस्ट्रेलिया में 99 वर्षीया महिला का यौन उत्पीड़न
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक यौन उत्पीड़न की यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी। घटना के समय महिला ऑरमोंड के कूरनांग रोड स्थित अपने घर में अकेली थी।
पुलिस ने इस युवक की आयु 17 से 22 वर्ष के तक होने का अनुमान जताया है। युवक सुबह 10.30 और 11 बजे के बीच महिला के घर पहुंचा और उसके दरवाजे पर दस्तक दी। जब महिला दरवाजे पर आई तो वह उसे जबरदस्ती अंदर ले गया।
इसके बाद युवक ने करीब आधे घंटे तक महिला के साथ मार-पीट की और उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। उसके बाद वह वहां से भाग गया।
यौन अपराध संबंधी मामलों के निरीक्षक ग्लेन डेविस का कहना है कि इस हमले का महिला और उसके परिवार पर गहरा असर हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना से महिला को इतना सदमा पहुंचा कि उन्हें करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में रखना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications