अलकायदा से जुड़े संगठन ने ली मोगादिशु विस्फोट की जिम्मेदारी
अफ्रीकी संघ शांति मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरने वालों में शांति रक्षक भी शामिल हैं अथवा नहीं।
आतंकवादी संगठन अल-शबाब विदेशी आतंकवादियों की मदद से आत्मघाती हमलों को हथियार के रूप में प्रयोग करता है। इस संगठन ने मंगलवार को मोगादिशु के एक होटल में मारे गए 31 लोगों की जिम्मेदारी भी ली थी जिनमें कई नेता शामिल थे।
संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि हाल में हुई घटनाओं में 230 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
सोमालियाई सरकार की सुरक्षा में लगे अफ्रीकी संघ (एयू) के शांति रक्षकों में युगांडा के सैनिकों की संख्या ज्यादा है। युगांडा ने गत माह सोमालिया में और अधिक सैनिकों को भेजने की घोषणा की थी जिसके बाद अफ्रीकी संघ के शाांति रक्षकों की संख्या लगभग 8,000 तक पहुंच जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 1991 में मोहम्मद सियाद बर्रे के अपदस्थ होने के बाद से ही सोमालिया में अभी तक स्थिर सरकार नही बन पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications