लेह पीड़ितों को सांत्वना देंगे दलाई लामा
दलाई लामा के सचिव चिमे आर. चोकयापा ने आईएएनएस को बताया, "दलाई लामा लेह में 13 सिंतबर को मेन जोखंग कैथ्रेडल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे।"
चोकयापा ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा कारगिल में 14 और 15 सितम्बर को अनुयायियों को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि बीते छह अगस्त को लेह में बादल फटने की वजह से हुई भयंकर तबाही में कई सरकारी भवन, सुरक्षाबलों के शिविर और स्थानीय लोगों के मकान नष्ट हो गए थे। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 183 लोग मारे गए थे जिनमें सेना के 35 जवान भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications