कैलीफोर्निया में शक्तिशाली विस्फोट के बाद आग लगी, कई घायल (लीड-1)

वेबसाइट 'न्यूयार्क टाइम्स डॉट कॉम' के अनुसार सैन फ्रांसिस्को से करीब आठ मील दक्षिण में स्थित सैन ब्रूनो नामक स्थान पर जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पहले-पहल अधिकारियों को लगा कि इलाके में कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। आग की लपटें 50 फुट ऊंची उठने लगीं और आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। विमान से ली गई तस्वीरों में बहुत सी कारें और कई मकान आग में घिरे दिखाई दिए।

खबरों में बताया गया कि सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब दो मील पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे विस्फोट हुआ।

सैन फ्रांसिस्को के दमकल विभाग की प्रमुख जोना हेयेस-व्हाइट ने कहा कि आग से करीब 20 मकान नष्ट हो गए और कई लोगों को निकालकर स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि अभी इसकी जानकारी नहीं है कि हादसे में कोई मौत हुई है या नहीं। घायलों की संख्या भी अनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट रात्रि के भोजन के समय हुआ और उस समय संभवत: बहुत से लोग खाने के लिए भोजन कर रहे थे।

दमकल विभाग के कर्मचारी जहां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे वहीं अधिकारियों ने आसपास के इलाके के लोगों को इलाका खाली करने को कहा। व्हाइट ने कहा कि दमकल की 18 गाड़ियां और 50 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन स्थानीय समयानुसार शाम 8.30 बजे तक आग शांत नहीं हुई थी।

कैलीफोर्निया आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता केली ह्यूस्टन ने सीएनएन से कहा कि तेज हवा से आग बुझाने के प्रयासों में बाधा पहुंच रही है। आशंका है कि आग कई और मकानों को चपेट में ले सकती है। उन्होंने कहा कि मकानों को आग से बचाने के लिए उन पर अग्निशमक रसायनों के छिड़काव के लिए विमान और हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं।

व्हाइट ने कहा कि अधिकारियों का अनुमान था कि एक विमान दुर्घटना से आगे लगी है लेकिन संघीय उड्डयन प्रशासन ने इलाके में किसी विमान के होने की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा अधिकारियों ने किसी उच्च दाब वाली गैस पाइपलाइन में किसी भी तरीके से विस्फोट होने की आशंका जताई है।

पीजीएंडई कंपनी के एक प्रवक्ता ने आग का संबंध गैस पाइपलाइन से होने की पुष्टि नहीं कि लेकिन कहा कि जांच में मदद के लिए एक दल घटनास्थल पर भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+