पादरी ने कुरान की प्रति जलाने का इरादा स्थगित किया, फिर रुख से पलटा (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पादरी टेरी जोंस ने एनबीसी न्यूज से कहा कि न्यूयार्क पर 9/11 के आतंकवादी हमले का शिकार हुई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप मस्जिद निर्माण की योजना को टालने के समझौते के पूरा नहीं होने की संभावना को देखते हुए वह अपनी पुरानी योजना पर कायम रहेगा।

जोंस ने 9/11 हमले की नौवीं बरसी पर कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की थी।

जोंस ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि मस्जिद निर्माण का स्थान बदलने के बदले वह कुरान की प्रतियां जलाने के अपने फैसले को टाल रहा है। परंतु मस्जिद के अधिकारियों ने न्यूयार्क में निर्माण स्थल के बदलाव पर कोई समझौता होने से इंकार कर दिया।

मस्जिद के अधिकारियों के किसी तरह के समझौते से इंकार करने के बाद जोंस ने एनबीसी से कहा, "अब जो सुनाई पड़ रहा है उसके बाद हम अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को बाध्य हैं। इस समय हमने योजना को रद्द नहीं केवल स्थगित किया है।"

इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में जोंस ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरा हो चुका है और वह अपने आयोजन को रद्द कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अमेरिकी लोग वहां पर मस्जिद नहीं चाहते और निश्चय ही मुस्लिम नहीं चाहते कि कुरान की प्रतियां जलाईं जाएं।"

आतंकवादी हमले का शिकार हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप मस्जिद और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की योजना बनाने वाले इमाम फैजल अब्दुल रऊफ ने एक बयान जारी कर मस्जिद के स्थान परिवर्तन पर किसी समझौते से इंकार किया।

रऊफ ने कहा कि उन्होंने कभी जोंस से बात नहीं की और उनका इरादा जोंस के साथ किसी भी प्रकार की अदला-बदली का नहीं है।

जोंस के साथ संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित इस्लामिक सोसायटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के मुहम्मद मसरी ने कहा कि वह रऊफ के साथ एक मुलाकात तय करने का प्रयास कर रहे हैं।

मसरी ने कहा कि कुरान की प्रति जलाना मुस्लिमों के लिए साफ उकसावा होता और इसे रोकने के लिए वह जोंस के शुक्रगुजार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+