दीवार ढहने से 4 सदस्यों की मौत
घटना कुर्सी थाना क्षेत्र के करौदी गांव की है, जहां सुबह अचानक राम किशोर (36) के कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई। हादसे में रामकिशोर की पत्नी (34), दो बेटियों और एक बेटे (तीनों की उम्र आठ से 12 वर्ष के बीच) की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत राणा ने आईएएनएस को बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुई जब रामकिशोर अपने पूरे परिवार के साथ सो रहा था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि कच्ची दीवार के कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जांच की जा रही है।
राणा ने बताया कि घायल रामकिशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications