चिली में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक भूकंप का मुख्य केंद्र सेन्टियागो से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 20.1 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
चिली की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक माउले, बियो बियो और ला एरोकानिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उल्लेखनीय है कि गत 27 फरवरी को चिली में आए विनाशकारी भूकंप के समय भी इन क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। तब भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी और 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। भूकंप के कारण 30 अरब डॉलर की आर्थिक क्षति हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications